investkaren

Just another WordPress site

Uncategorized

अमीर कैसे बने। कुछ लोग दूसरों से क्या अलग करते है जिससे वो गरीब से बहुत अमीर बन जाते है

अमीर कैसे बने

अमीर कैसे बने

हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है परन्तु सबके मन में एक ही कॉमन प्रश्न उठता है की अमीर कैसे बने। हर साल दुनिया में बहुत से अरबपति बनते है और बहुत से अरबपति कंगाल हो जाते है। आपने ये भी बहुत सुना होगा की 25 साल पहले उसके पास कुछ नहीं था आज वह बहुत अमीर है। और इसके विपरीत ये भी सुना होगा की पहले वह बहुत अमीर था। परन्तु आज कंगाल हो चूका है। क्या आप जानते है इन सबके पीछे दुनिया की कोनसी शक्ति काम करती है। ऐसा क्या है वो चीज जो रोड़पति को करोड़पति और करोड़पति को रोड़पति बना देती है।

दोस्तों एक बात तो तय है की इस दुनिया में हर एक चीज पाने के लिए किसी खास दिशा में कार्य करना पड़ता है। जैसे अगर हमको दसवीं कक्षा पास करनी है तो सिर्फ उसके लिए दसवीं कक्षा का सिलेबस पढना जरूरी है ठीक उसी तरह अगर हमें अमीर बनना है तो अमीरो वाले काम करने पड़ेंगे। हाँ दोस्तों एक शोध में पाया गया है की हर वो व्यक्ति जो आपने बलबूते पर अरबपति या बहुत अमीर बनते है वो सब एक खास तरह से सोचते है। उन सबकी सोच और आदतें लगभग एक समान होती है। वो अपने – अपने कार्यक्षेत्र में लगभग एक समान सोच और dedication से कार्य करते है। उन सब लोगों में बहुत सी बातें एक समान होती है।

इसीलिए आज हम उन्ही कुछ खास बातों के बारे में आपको बताएंगे जो सब अमीरो में होती है। और जिन बातों को अप अपने जीवन में अपनाकर आप भी अमीर बन सकते है। वैसे तो अपने पहले भी बहुत बार ऐसी वीडिओ या आर्टिकल पढ़े होंगे परन्तु आज हमने यह आर्टिकल बहुत मेहनत और अमीर लोगों के इंटरव्यू के आधार पर लिखा है जिस कारण आपको अमीर होने का shi रास्ता मिल सके।

इसे भी पढ़े –Share market kya hai | what is share market hindi me

वो चीजें जिनको करने से सामान्य लोग बहुत अमीर बनते है –

1. Focus या एकाग्रता –

अमीर कैसे बने इसके लिए सबसे बड़ी चीज है focus या एकाग्रता। एक बार दुनिया के दो सबसे अमीर लोग बिल गेट्स और वारेन बफे के ऊपर कोई डॉक्यूमेंट्री बन रही थी। जिसमे इन दोनों के संघर्ष और जीवन को दर्शाया जाना था ताकि युवा लोग इनसे प्रेरणा ले सके। तभी इन दोनों को दो अलग – अलग कागज दिए गए और इनसे इनकी सफलता का राज पूछा गया। दोनों दूर – दूर बैठे थे। तभी दोनों ने अपना उत्तर एक शब्द में लख कर दिया और दोनों का उत्तर एक ही था और वो था – focus. इन दोनों ही महान लोगों का मानना है की अगर आपको अमीर बनना है तो किसी एक चीज पर focus होना जरूरी है। इस पर वारेन बफे कहते है की अगर आपको अरबपति बनना है तो सिर्फ एक ही आईडिया पर काम करना पड़ेगा चाहे उसके बराबर में उससे भी आकर्षक 100 आईडिया हो।

इन दोनों के अलावा प्रत्येक अरबपति अपने काम पर focus करता है। और यह focus कोई सामान्य focus नहीं होता। बल्कि ये अपने काम के लिए अपना 100 प्रतिशत देते है। ये जो भी कार्य करते है फिर बस वही करते है। जैसे – ज़ब एक अरबपति से पूछा गया की आप खाते वक़्त क्या करना पसंद करते हो तो उनका जवाब था ज़ब मैं ख़ाता हूँ तो सिर्फ खाता ही हूँ। इसके बाद वो कहते है की मैं ज़ब भी मैं कोई काम करता हूँ तो मेरे शरीर का प्रत्येक जर्रा सिर्फ उसी काम के बारे में सोचता है।

2. अपनी पसंद का कार्य करो –

ज़ब आपका दोस्त आपको बोलता है की चलो आज कहीं घूमने चलते है परन्तु आप उसको तुरंत मना कर देते हो क्योंकि जहाँ वह घूमने के लिए जा रहा है वह जगह आपको पसंद नहीं है। जबकि वहां तो सिर्फ कुछ घंटे के लिए ही जाना था। परन्तु आप जिंदगी भर वह काम करते रहते हो जो आपको बिलकुल पसंद नहीं है। अपनी ही जिंदगी के साथ ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? एक जगह नापसंद है तो वहां कुछ देर भी नहीं जाते और दूसरी जगह नापसंद है तो वहां जिंदगी भर जाते हो। परन्तु दोस्तों जो लोग खुद के दम पर अरबपति बनते है वो अपने जीवन में ऐसा दोहरा मापदंड नहीं रखते। वो वही कार्य करते है जो उनको पसंद होता है।क्योंकि कोई व्यक्ति किसी कार्य में तभी अपना 100 प्रतिशत दे सकता है ज़ब वह उस काम को करना पसंद करता है।

आपने कई बार सुना भी होगा की दुनिया में बहुत सारे अरबपति ऐसे है जो कॉलेज dropout है या फिर जो ज्यादा पढ़ें लिखें नहीं है। दोस्तों इसके पीछे यही कारण था की वो जिस कार्य को प्यार करते थे उन्होंने अपनी पढ़ाई तक को छोड़ वो कार्य किया और कामयाब हुए।

अब आप सोच रहे होंगे की आपकी रूचि तो कई कामों में है तो अपनी पसंद का कार्य कैसे पता करे? इसके लिए आप एक फार्मूला अपना सकते हो। यह फार्मूला है की आप अपने आपको इतना अमीर मानो की अब आपको कोई काम करने की जरूरत नहीं है परन्तु इसके बावजूद भी आप कोई काम करना चाहते हो तो यही आपका मनपसंद काम है।

3. खुद में विश्वास रखो –

स्वामी विवेकानंद से एक बार पूछा गया की इस दुनिया में नास्तिक की क्या परिभाषा है तो उनका एक ही उत्तर था। ‘ की इस दुनिया में सबसे बड़ा नास्तिक वह है जो खुद पर विश्वास नहीं करता ‘ मतलब वो व्यक्ति जिसके अंदर आत्मविश्वास नहीं है वह कभी कामयाब नहीं हो सकता और कभी अमीर नहीं बन सकता। इसीलिए अमीर कैसे बने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। आज एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और पहले ऐसे अरबपति है जिन्होंने 200 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है ने ज़ब अपने कैरियर की शुरुआत की थी तो उन्होंने कई बार इतने बड़े रिस्क लिए की अगर वे उनमे fail हो जाते तो बिलकुल कंगाल हो जाते। मगर उनको खुद पर भरोसा था जिस कारण आज वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। इसीलिए खुद पर विश्वास रखो।

4. निर्धारित लक्ष्य –

अमीर कैसे बने ” इस सवाल का जवाब ढूंढने आपके पास अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है। अगर आप घर से चलते हो परन्तु आपको यही नहीं पता की आपको जाना कहाँ है तो क्या आप वहां पहुंच पाओगे। आपको कहीं जानें से पहले उस जगह का पता होना बहुत जरूरी है। ठीक इसी प्रकार प्रत्येक वह व्यक्ति जो ग़रीबी की जंजीरो को तोड़कर अमीर बनता है वह अपना लक्ष्य शुरू में ही निर्धारित कर लेता है। चाहे वह लक्षय छोटे – छोटे टुकड़ो में ही क्यों न हो। जैसे – अगर आप रात को मुंबई से delhi आना चाहते हो तो आपको गाड़ी में बैठते ही delhi तक का रास्ता नहीं दीखता। मगर आप गाड़ी की रौशनी में 50 या 100 मीटर तक का रास्ता देख सकते हो। जिससे जैसे – जैसे गाड़ी चलती है वैसे – वैसे आपको रास्ता दीखता रहता है और आप delhi पहुंच जाते हो।

यह कैसे संभव हुआ? क्योंकि आपको अपना लक्ष्य पहले ही पता था की आपको दिल्ली पहुंचना है जिस कारण आप दिल्ली पहुंच पाए। इसी प्रकार जिन लोगों को अपने जीवन में कामयाब और अमीर बनना है वो अपना लक्षय पहले ही निर्धारित कर लेते है। जिस कारण उनके जीवन में स्पष्टता आ जाती है। और उनको पता लग जाता है की उनको क्या करना है जिससे वो अमीर बनेंगे।

5. कभी भी हार ना मानने वाला attitude

किसी भी कार्य में रातो – रात कामयाबी नहीं मिलती। बल्कि यह सालों की मेहनत के बाद मिलती है। आप जितने भी self – made अमीरो के बारे में पढ़ोगे तो आपको एक बात सभी में सामान्य मिलेगी की उनको उनकी कामयाबी बहुत बार विफल होने के बाद मिली है। और उन सभी में कभी भी हर ना मानने वाला attitude होता है। अगर आप आज के समय के सबसे अमीर आदमी एलोन मस्क के बारे में जानोगे तो आप अचभित रह जाओगे की उनको अपनी जिंदगी में बहुत बार विफलताओं और धोखो का सामना करना पड़ा है परन्तु उनमे एक ही aatitude था की कभी भी हर नहीं माननी। जिस कारण वो आज दुनिया के सबसे अमीर आदमी है।

चलो मैं आपको इसी हार ना मानने वाले attitude की एक और कहानी आपको बताता हूँ। 90 के दशक में ज़ब एक बार भारत की टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी तो उस समय पाकिस्तान के तेज गेन्दबाजो की सारे विश्व में तुती बोलती थी। बड़े – बड़े बल्लेबाज उनके सामने काँपते थे। इसी समय भारत की टीम में एक छोटा सा लड़का भी खेल रहा था जिसकी उम्र 16 साल थी। ज़ब वह बल्लेबाजी करने गया तो वकार यूनुस की एक गेंद उसके नाक पे आ लगी और खून बहने लगा। तभी दूसरी छोर पर खडे बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने उसे मैदान छोड़ने की सलाह दी मगर उस लडके का एक ही जवाब था की ‘ मैं खेलेगा ‘ और उसने वह मैच खेला और शतक भी बनाया। और अपने इसी हार ना मानने वाले attitude के कारण एक दिन वह लड़का क्रिकेट के भगवान के रूप में जाना गया जिसका नाम है सचिन तेंदुलकर। इसीलिए दोस्तों कभी हार ना मानो और बार – बार कोशिश करो। एक दिन आप जरूर अमीर बनोगे।

6. नया सिखने और पढ़ने का जूनून –

सभी अमीर और कामयाब लोगों में एक बात पाई जाती है की उनमे हार समय कुछ ना कुछ नया सिखने का जूनून होता है। वो कभी भी अपने आपको सर्वज्ञाता नहीं मानते। बल्कि वो हार समय एक student की तरह रहते है और उनको जो भी नया सिखने को मिलता है उसे सीखते है। वो लगातार सिखने के लिए किताबें पढ़ते रहते है। अगर आप दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोगों के बारे में जानोगे तो वो साल में बहुत सी किताबें पढ़ते है। जैसे – एलोन मस्क हर रोज 8 से 10 घंटे पढ़ते है। वही महान निवेशक वारेन बफे रोजाना 500 पेज पढ़ते है। वही बिल गेटस साल में करीब 70 से 80 किताबें पढ़ते है। इसी प्रकार प्रत्येक self – made अमीर हर समय कुछ ना कुछ नया सीखते है और अपने जीवन में अपनाते है। क्योंकि ” अमीर कैसे बने “ के इस सवाल का जवाब हमे ज्यादा से ज्यादा पढ़ने से ही मिल सकता है। इसीलिए अपनी पढ़ने की शक्ति को बढ़ाओ।

7. अपने ग्राहकों और साथ काम करने वालों की संतुष्टि का ख्याल रखते है –

अमीर बनने के लिए आपको आपके ग्राहकों की संतुष्टि का ख्याल रखना पड़ेगा। अमीर लोग सदा अपने ग्राहकों की संतुष्टि पर ज्यादा जोर देते है। क्योंकि उनको पता है की यही ग्राहक उनको अमीर बनाएंगे। इसके अलावा वो अपने साथ काम करने वाले साथियो और अपने वर्करों का भी खास ख्याल रखते है। अमीर लोगों को यह पता होता है की अपने ग्राहकों और साथिओं की संतुष्टि अमीर कैसे बने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

8. अमीर लोग पहले पैसा बचाते है और फिर इन्वेस्टमेंट करते है –

अमीर लोग वो लोग होते है जो कभी भी इन्वेस्टमेंट करने से पीछे नहीं हटते। ये लोग पहले अपने पैसे को बचाते है और फिर उसी पैसे को अपने नए – नए ideas मे लगाते है। क्या आपको पता है की दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलोन मस्क ने एक समय अपने घर समेत अपनी सारी पूंजी उनकी एक कम्पनी स्पेसएक्स मे लगा दी थी। उस समय अगर वो असफल हो जाते तो सीधा सड़क पर होते। परन्तु वो इस इन्वेस्टमेंट करते समय जरा सा भी नहीं घबराये। जिस कारण आज वो दुनिया के सबसे अमीर इंसान है।

इसीलिए दोस्तों पहले पैसे बचाओ और फिर उसे इन्वेस्ट करो। जो आपको अच्छे रिटर्न लाकर देगा। यही अमीर होने का गोल्डन रूल है।

9. अमीर लोगों के पास अपना एक सीक्रेट माइंड होता है –

अमीर लोगों की खास पहचान होती है कि वह अपना सीक्रेट कभी किसी को नहीं बताते। इस दुनिया में हर व्यक्ति का कोई न कोई सीक्रेट होता है। परंतु जब है इस सीक्रेट को किसी दूसरे व्यक्ति को बता देता है तो वह व्यक्ति उस व्यक्ति का किसी मुश्किल समय मे फायदा उठाने की कोशिश करता है। परंतु इसके विपरीत अमीर लोगों के पास अपना एक सीक्रेट माइंड होता है। जिसमें वह किसी डॉक्यूमेंट की तरह अपनी सभी सीक्रेट बातों को save कर लेते है। जिस कारण कोई भी व्यक्ति उनका फायदा नहीं उठा सकता।

इसके अलावा अमीर लोगों का यह सीक्रेट माइंड उनको अपने बिजनेस आइडियाज को भी बचाने में काम आती है जब भी किसी अमीर व्यक्ति के दिमाग में कोई आईडिया आता है तो वह इसको अपने सीक्रेट माइंड में रख लेता है और किस किसी के साथ शेयर नहीं करता जिस कारण वह अपने इन बिजनेस आइडियाज का पूर्ण रूप से फायदा उठा सकता है

10. अमीर लोग दिखावा नहीं करते –

अमीर और गरीब कोई लोग नहीं बल्कि एक सोच होती है। और जिन लोगों मे यह अमीर सोच होती है वो लोग ही अमीर बनते है। और जिनकी सोच गरीब होती है वो गरीब बनते है। परन्तु अब आप ये सोचो की क्या कभी सोने को अपनी चमक दिखानी पड़ती है तो इसका उत्तर है नहीं। क्योंकि उसकी कीमत चमक से नहीं बल्कि उसके सोने धातु होने से होती है। परन्तु इसके विपरीत पीतल को अपनी चमक दिखानी पड़ती है। क्योंकि वह सस्ता है। इसी प्रकार गरीब व्यक्ति अपना पैसा बस दिखावे मे जैसे – कार, घर, शादी, कपड़े इत्यादि मे खर्च देता है। और अपने ऊपर बहुत सारे लोन और कर्ज का बोझ रख लेता है।

परन्तु इसके विपरीत अमीर लोग ज्यादा से ज्यादा बचत करते है और वो दिखावे मे नहीं बल्कि सम्पति बढ़ाने मे विश्वास करते है। यह अमीर लोगों की खास आदत होती है जो उनको गरीब लोगों से बिलकुल अलग करती है। वे उन बड़े खर्चो को कम करते है जिनमे लोग अपनी सारी सम्पति सिर्फ दिखावे मे लगा देते है। क्या आप जानते हो की फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग एक ही रंग की टीशर्ट क्योंकि पहनते है। क्योंकि वो दिखावे मे विश्वास नहीं करते। क्योंकि वो अपनी ऊर्जा पसंद के कपड़े पहनने की बजाय फेसबुक को बेहतर बनाने मे लगाते है। वो लोगों को दिखाने के लिए कुछ नहीं करते बल्कि जो करते है खुद को बेहतर बनाने के लिए करते है।

11. मार्केट की प्रॉब्लम सॉल्व करों –

क्या आप जानते हो कि यह जो सुपर अमीर आदमी है ऐसा क्या है जो दूसरों में नहीं है। ऐसा नहीं है कि आज के जमाने में जो सभी सुपर है वे पुश्तैनी अमीर थे। बल्कि एक रिसर्च के अनुसार कोविड के बाद भारत में जितने भी बिलेनियर बने हैं उनमें से 80 परसेंट से ज्यादा सेल्फ मेड बिलेनियर हैं।

इन सभी में एक तो बात तो कॉमन है कि ये वह लोग हैं जिन्होंने लोगों और मार्केट की प्रॉब्लम सॉल्व की है। इन लोगों में मार्केट को वैल्यू दी है। अगर आप भी अमीर बनना चाहते हो तो आपको भी कुछ ऐसी ही वैल्यू मार्केट को देनी होगी।

अब आप खुद ही सोच सकते हो की amazon से लेकर oyo, uber तक प्रत्येक कंपनी ने लोगों को वैल्यू दी है। जिस कारण इनके मालिक अमीर बन पाये। ऐसी बात नहीं है कि आपको भी अमीर बनने के लिए इन्हीं की तरह इनके समान ही इन्ही के प्रकार की कम्पनी खोलनी होंगी।

बल्कि आपको जहाँ आप काम कर रहे हो वही कुछ ऐसा ढूंढ़ना होगा जिससे लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व हो सके। और आप उसी व्यवसाय को scalable कर सकते हो। मतलब आप अपने बिजनेस का फ्रेंचाइजी मॉडल तैयार कर सकते हो। जिससे आपका बिजनेस ज्यादा बड़ा हो सके और आपका मुनाफा भी बड़ा हो सके।

12. लोगों से काम करवाना सीखें –

अगर आपको अमीर बनना है तो आपको एक कला में निपुण होना होगा। और वो कला है लोगों से अपने लिए काम करवाना। क्योंकि आपको ज्यादा पैसा कमाने के लिए अपनी टीम को बढ़ाना होगा।

क्योंकि अगर आप ऐसा सीख गए तो आप अमीर जरूर बनोगे। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। आपने आपके गांव या शहर में कोई ना कोई दूधिया तो जरूर देखा होगा। अब आप देखो अगर वह दूधिया दूध को इकट्ठा करके फिर लोगों में बाँटता है तो वह कुछ ही घरों से दूध लें और दे सकता है।

परन्तु अगर वह इसकी जगह कई लोगों को काम पर रखता है तो वह ज्यादा दूध इकट्ठा कर सकता है और ज्यादा बाँट सकता है। जिससे वह ज्यादा कमा सकता है।

इसीलिए अगर आपको भी अमीर बनना है तो आप भी अपनी टीम बढ़ाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *