Buisness ideas for village people in hindi। स्टार्टअप जिन्हें गांव के लोग आसानी से करके अमीर बन सकते है
Buisness ideas for village

पिछले कुछ सालों से लोगों का झुकाव शहरो से कम होकर वापिस गांव की तरफ होने लगा है। मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है जो शहर से वापिस आकर अब गांव में रहने लगे है। ज़ब मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा हम जितना शहर में ज्यादा कमाते है उतना ही ज्यादा वहां खर्च हो जाता है। जिस कारण हमें बचत बहुत कम होती थी और दूसरा शहर में प्रदूषण और भीड़ – भाड़ वाली जिंदगी है। जो गांव की सुकून भरी जिंदगी के सामने कहीं नहीं ठहरती। इसके अलावा दोस्तों अब गांव में सभी सुख – सुविधाएं पहुंच चुकी है जैसे – बिजली, हॉस्पिटल, स्कूल इत्यादि। जिस कारण अब गांव भी शहरों से पीछे नहीं है। इसीलिए आज हम उन लोगों के लिए Buisness ideas for village लेकर आये है जो गांव में रहकर ही अपना buisness करना चाहते है।
ये सभी buisness ideas ऐसे है जिनको कोई भी व्यक्ति आसानी से और कम खर्च से शुरू कर सकता है। इनमे हमें ज्यादा पैसो की जरूरत भी नहीं है और हम अच्छा कमा भी सकते है। जिससे हमें अपना गांव छोड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। और हम अपनी जीविका भी अच्छे से चला सकते है। तो चलो दोस्तों देखते है वो Buisness ideas for village जिनसे हम अपना काम अपने गांव और अपने घर रहकर शुरू कर सकते है।
1. इन्वर्टर और बैटरी की दुकान –
आजकल गांव में बिजली तो पहुंच गई है परन्तु 24 घंटे अभी भी बिजली का अभाव है। जिस कारण गांव के लोग अपने घरो में इन्वर्टर और बैटरी रखवाते है। ताकि ज़ब भी बिजली का कट लगे तब इन्वर्टर काम आ सके। परन्तु गांव के लोगों को इसके लिए शहर जाना पड़ता है। परन्तु अगर उनको गांव में ही यह दूकान मिल जाए तो उनका शहर आने – जानें का समय और किराया बच जायेगा और दूकानदार की बिक्री बढ़ जायेगी। इसके साथ – साथ आप इन्वर्टर के मिस्त्री भी बन सकते हो जिससे आपकी अतिरिक्त कमाई होंगी।
2. सोलर प्लेट का buisness –
सरकार द्वारा बिजली के बिल बढ़ाये जानें के बाद अब गांव के लोग अपने घरो की छतो पर सूर्य की धुप से चार्ज होने वाली सोलर प्लेट लगवा रहे है। जिसके लिए उनको शहरों में जाना पड़ता है। परन्तु अगर आप यह buisness अपने गांव में शुरू कर दे तो आप अच्छी कमाई कर सकते हो।
3. अटल सेवा केंद्र –
आजकल सरकार सारे भारत को digital बनाने पर जोर दे रही है। जिस कारण सारे भारत में इंटरनेट की सुविधा पहुंचा दी गई है। आजकल सभी document online ही बनाये जाते है। जिसके लिए हर गांव में अटल सेवा केंद्र खोले जा रहे है जो ये सभी कार्य करते है। जिसके लिए वे अच्छी फीस वसूल रहे है। इसीलिए अगर आपको थोड़ी भी कंप्यूटर की नॉलेज है तो आप यह काम शुरू कर सकते हो।
4. बच्चों के सामान की दुकान –
दोस्तों एक बात तो सभी जानते है की कोई कितना भी गरीब क्यों ना हो वह भी अपने बच्चो को एक अच्छी जिंदगी देने की हरसम्भव कोशिश करता है। और इसके अलावा बच्चे बहुत मासूम और जिद्दी भी होते है। अगर वो किसी चीज की जिद करते है तो लेकर हो मानते है। जिस कारण तो कई बार हमें गांव से शहर जाना पड़ता है। परन्तु अगर वह चीज गांव में ही मिल जाए तो शहर कौन जाए। इसीलिए अगर आप अपने गांव में बच्चो के सामान जैसे – खिलौने, कपडे इत्यादि की दूकान खोलते हो तो उम्मीद है की ये अच्छी चलेगी और आपको एक अच्छा मुनाफा देगी।
5. ब्यूटी पार्लर और औरतों के सामान की दुकान –
सबको पता है की घर में अगर सजने स्वरने में सबसे ज्यादा खर्च कोई करता है तो वो औरते होती है। और वो गांव की हो या शहर की। इसीलिए अगर आप गांव में ब्यूटी पार्लर या फिर औरतों के अन्य सामान की दुकान खोलते हो तो यह buisness आपको बहुत ज्यादा मुनाफा दे सकता है।
6. पोल्ट्री या बकरी फार्म –
आप गांव में अपनी पुशतनी जमीन पर पोल्ट्री या बकरी या फिर अन्य कोई फार्म खोल सकते हो। यह आप छोटे लेवल से भी शुरू कर सकते हो। इसके अलावा आप ऐसा फार्म खोल कर उसे किराये पर भी दे सकते है। यह एक अच्छा आय का साधन बन जाता है। आजकल ऐसे फार्म खोलने के लिए सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन दे रही है। ताकि किसान और गांव के लोग अपनी आय के नए साधन ईजाद कर सके।
7. किराये के लिए कमरे बनाये –
अगर आपका गांव किसी शहर के पास है तो आप उस शहर में आने वाले वर्करो के लिए किराये के कमरे बना सकते हो। अगर आप छोटे से भूमि के टुकड़े पर 10 कमरे भी बनाते हो और उनको प्रत्येक को 5000 प्रति कमरा किराया वसूलते हो तो आपको महीने के 50000 रूपये की कमाई होती है। और इसके साथ – साथ आप इन्ही वर्करो के लिए एक किराने की दुकान भी खोल सकते हो जो आपकी कमाई को दुगुना कर देगी।
8. जमीन किराये पर लेकर तरह – तरह की उन्नत खेती करना –
गांव में बहुत से ऐसे घर होते है जो जमीन होने के बावजूद खेती नहीं करते। जिस कारण आप उस जमीन को किराये पर लेकर उसमे तरह – तरह की खेती कर सकते हो। इस खेती को आप एक buisness की तरह कर सकते हो। इसमें आप फूलो की खेती, सब्जिया या अन्य व्यापारिक फसले ऊगा कर अच्छी कमाई कर सकते है।
9. खाली जगह में स्कूल चला सकते हो –
अगर आप पढ़ाने का शौंक रखते हो तो आप अपने गांव में स्कूल चला सकते हो। इसके लिए आपको किसी बड़ी बिल्डिंग ख़डी करने को आवश्यकता नहीं है। बल्कि आप गांव में ही किसी चौपाल या अन्य किसी खाली जगह में इसे शुरू कर सकते हो। बाद में ज़ब ज्यादा बच्चे हो जाए तब अपनी बिल्डिंग का निर्माण कर सकते हो।
10. DJ साउंड का buisness –
आप गांव में ब्याह – शादी के लिए DJ साउंड का buisness भी कर सकते हो। इसके लिए आपको 50000 तक की इन्वेस्टमेंट करनी पड़ सकती है। परन्तु वर्तमान में भारतीय ग्रामीण इलाकों में इस buisness का बहुत scope है।
11. ठेकेदारी का काम –
गांव में खेत के बहुत से काम होते है। और प्रत्येक किसान नौकर नहीं रख सकता। इसीलिए बहुत से किसान दिहाड़ी पर कार्य करवाते है। परन्तु कई बार ऐसा होता है की किसी किसान को दिहाड़ीदार की जरूरत होती है परन्तु उसे यही नहीं पता होता कोनसा दिहाड़ीदार फ्री है। इसीलिए आप एक ऐसे ठेकेदार बन सकते हो जो प्रत्येक किसान और वर्कर को आपस में समय से मिलवा सको ताकि ना तो किसान का काम बिगड़े और ना ही दिहाड़ीदार फ्री रहे। इसके लिए आप बीच में अपना कमीशन ले सकते हो जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
12. दूध की डेरी –
अगर आप गांव में रहते हो तो आप दूध की डेरी खोल सकते हो। और वहां से आप दूध की सप्लाई किसी भी पास वाले शहर में कर सकते हो। गांव में दूध बहुत होता है जिससे आप सुबह गांव से दूध इक्क्ठा करके उसे अच्छे दामों में शहर में बेच सकते हो। इसके लिए आप अपनी भैसे और गाय भी रख सकते हो।
13. किराने की दुकान –
आप गांव में किराने की एक अच्छी सी दुकान भी खोल सकते हो जिसमे सभी प्रकार का सामान उपलब्ध हो। जिससे लोग शहर से सामान खरीदने की बजाय गांव से आपकी दुकान से ही सामान खरीदेंगे। जिससे आपकी अच्छी कमाई हो जाएगी।
14. बागबानी –
गांव में रहते हुए आप बागबानी भी कर सकते हो। क्योंकि गांव में आप आराम से फलों की खेती कर सकते हो। जिस कारण आपको बहुत फायदा मिल सकता है।
15. सरसो का तेल मिल –
गांव में आप सरसो के तेल का मिल भी लगा सकते हो जिसमे आपको अच्छा – खासा मुनाफा हो जाता है। क्योंकि गांव में बहुत से किसान अपने खेतो में सरसो की खेती करते है और फिर उस सरसों का तेल निकलवाते है। जिस कारण बहुत से लोग शहरों में जाते है। इसीलिए अगर आप गांव में ही तेल मिल बना लेते हो तो सभी गांव के लोग शहर की बजाय आपके मिल से तेल निकलवाएंगे जिस कारण आपका buisness सही चलेगा।
दोस्तों आखिर में मैं आपसे एक विनती करना चाहता हूँ की गांव के लोग दिल के सच्चे और भोले होते है। इसीलिए उनके साथ ईमानदारी से काम करें जिससे आपका buisness अच्छा चलेगा। परन्तु अगर आप गांव के लोगों से थोड़े से ज्यादा मुनाफे के लिए बेईमानी करोगे तो आपका buisness ठप्प भी हो सकता है। इसीलिए आपके रिक्वेस्ट है की अपना buisness ईमानदारी से करें।