मात्र हज़ार रूपये से कैसे करें अपने रियल एस्टेट बिसनेस की शुरुआत।REIT ( Real estate investment trust ) क्या होता है।
भारत में रियल एस्टेट का नाम सुनते ही सभी के दिमाग एक ही बात आती है की अगर हमें रियल एस्टेट में निवेश करना है तो इसके लिए हमें बहुत भारी भरकम संपत्ति लगानी होगी। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि आज भारत में रियल एस्टेट की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

जहां 70 के दशक में आप एक छोटे से निवेश से किसी बड़ी सी संपत्ति को खरीद सकते थे वहीं वर्तमान समय में आप एक बहुत बड़ी रकम से एक छोटी है संपत्ति को ही खरीद सकते हैं। हां यह बात और है कि कीमत पर सम्पति की लोकेशन का बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है।
आज भारत में किसी भी शहर के नजदीक अगर आप संपत्ति खरीदने चाहोगे तो यह एक सामान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं रह जाती। परंतु इसके बावजूद रियल एस्टेट का बिजनेस भारत में लम्बे समय से चरम पर रहा है। इसके कई कारण हैं।
इनमे से एक कारण यह भी है कि जिन लोगों ने 70 80 के दशक में रियल एस्टेट में थोड़े से भी पैसे सही प्रॉपर्टी पर लगाए हैं तो आज वे करोड़पति बने बैठे हैं। जिसके चलते यह व्यवसाय हर उम्र के व्यवसायी को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
इन्हीं कुछ कारणों से रियल एस्टेट का बिजनेस आज भी बहुत हॉट है। भारत में रियल एस्टेट को एक ऐसा बिजनेस माना जाता है जिसमे सभी प्रकार के व्यवसाई पैसा लगाकर अपने आप को सेफ समझते हैं। परंतु रियल एस्टेट में बिजनेस करना इतना भी आसान नहीं है। क्योंकि भारत में कोई भी अच्छी जगह जमीन लेने के लिए आपके पास बहुत सारा पैसा होना चाहिए।
आज हम इस ब्लॉग में इसी का सॉल्यूशन लेकर आपके पास आए हैं। क्योंकि आज हम आपको जो रास्ता बताने जा रहे हैं इसकी सहायता से आप कम पैसों में भी रियल एस्टेट बिजनेस में निवेश कर सकते है।
दोस्तों आज हम आपको REIT मतलब Real Estate Investment trust के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आप मात्र एक हजार रुपए से भी अपने इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हो। यह कुछ-कुछ म्यूच्यूअल फंडस की तरह काम करता है।
जैसे आप म्यूच्यूअल फंड्स में कुछ पैसे लगाकर भी शेयर मार्केट की टॉप कंपनियों में हिस्सेदार बन सकते हो ठीक वैसे ही आप REIT में मात्र एक हज़ार रूपये से भी कम में बहुत अच्छी प्रॉपर्टी में हिस्सेदार बन सकते हो।
REIT कैसे काम करते है –
आप भी अचरज में पड़ गए होंगे कि मात्र 1000 से हम भारत में किसी भी प्रॉपर्टी के मालिक कैसे बन सकते हैं। तो चलो हम बताते हैं कि यह REIT कैसे काम करते हैं।
दोस्तों यह भी एक प्रकार का फंड होता है। जिसको रियल एस्टेट के बड़े-बड़े जानकार चलाते हैं। यह सब म्यूच्यूअल फंड की तरह है आपके पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। इस प्रकार के फंड्स में जब आप जैसे छोटे छोटे कई हजारों इन्वेस्टर कैसे लगाते हैं तो यह सभी पैसो को इकट्ठा करके किसी अच्छी सी प्रॉपर्टी को खरीद लेते हैं।
यह ठीक उसी प्रकार होता है जैसे कोई म्यूच्यूअल फण्ड हजारों इन्वेस्टर के थोड़े थोड़े पैसे इकट्ठे करके किसी अच्छी कंपनी के शेयर खरीद लेते हैं। और बाद में लाभ को उसी अनुपात में बांट देते हैं जिस अनुपात में इन्वेस्टर्स ने पैसे लगाए हैं।
ठीक इसी प्रकार REIT भी लोगों द्वारा दिए हुए पैसे को रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करते हैं और बाद में उस प्रॉपर्टी से जो भी लाभ या डिवीडेंड प्राप्त होता है उसे उसी अनुपात में इन्वेस्टर्स में बांट देते हैं जिस अनुपात में रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स ने पैसे लगाए हुए हैं।
आमतौर पर REIT ऐसी प्रॉपर्टी को फोकस करते हैं जो लगातार को रेंटल इनकम दे सके। इसके अलावा इनके शेयर भी आम कंपनियों की तरह शेयर बाजार में लिस्टेड होते हैं। जिनके बढ़ने से आम इन्वेस्टर को फायदा मिलता है।
REIT में कैसे इन्वेस्ट करें –
आरइआइटी में इन्वेस्ट करने के लिए आपको शेयर मार्केट की तरह ही डीमेट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत पड़ती है। इसके बाद आप जैसे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हो वैसे ही किसी भी लिस्टेड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में पैसे लगा सकते हो।
कोई भी अच्छी REIT वर्ष में 14 से 15 परसेंट तक का रिटर्न या फिर इससे भी अच्छा रिटर्न देती है। जो किसी भी बैंक से मिलने वाले ब्याज से 2 से 3 गुना होता है। इसके अलावा इसमें रिस्क भी कम होता है। क्योंकि रियल एस्टेट बिसनेस में प्रॉपर्टी के रेट लगातार बढ़ते है। जिससे इन्वेस्टर को अच्छा – खासा मुनाफा हो जाता है।
REIT में पैसे लगाने के फायदे –
1. आप मनपसंद प्रॉपर्टी में एक हिस्से के मालिक बन जाते हो –
आप सभी जानते हो कि भारत में इस समय अच्छी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कितनी कीमत देनी पड़ सकती है। यह लाखों-करोड़ों या फिर अरबों में भी हो सकती है। जो कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं है।
मगर जब आप आरइआइटी के माध्यम से अपने पैसे रियल एस्टेट में निवेश करते हो तो आप अपनी मनपसंद प्रॉपर्टी में हिस्सेदार बन जाते हो। इसलिए अगर आप भी चाहते हो कि किसी अच्छी जगह की प्रॉपर्टी में आप ही से हिस्सेदार बनो तो आप यह सपना आरइआइटी के माध्यम से पूरा कर सकते हो।
2. दस्तावेज रजिस्ट्री इत्यादि की कोई चिंता नहीं –
आप सभी जानते हो कि जब हम किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदते हैं तो उसमें हमारे साथ बहुत सारे फ्रॉड हो सकते हैं। कई बार तो लगाओ ऐसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हमारा नाम करवा देते हैं जो प्रॉपर्टी है उनकी होती ही नहीं है।
परंतु जब हम आरइआइटी के माध्यम से यह पैसे लगाते हैं तो हम इन सभी चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। क्योंकि इन REIT को म्यूच्यूअल फंड्स की तरह ही रियल एस्टेट एक्सपर्ट संभालते है।
जिस कारण आपके पैसे के साथ किसी फ़्रॉड या धोखे के chance ना के बराबर होते है।
3. प्रॉपर्टी से होने वाली इनकम की कोई चिंता नहीं –
जब आप किसी मकान या किसी प्रॉपर्टी खरीदते हो और इसको खरीदने के बाद जब आप इसको किराए पर देते हो तो आप को उसके किराए के लिए किराएदार के पास जाना पड़ता है। और कभी-कभी तो किराएदार के साथ आपका विवाद भी हो जाता है।
परंतु जब आप अपना पैसा आरइआइटी के माध्यम से प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हो तो इस प्रकार की सभी चिंताये REIT के मैनेजर्स और प्रबंधको की होती है। आपको इस प्रकार की कोई चिंता नहीं होती हैं जिस कारण आप अपने दूसरे काम पर भी ध्यान दे सकते हो। और इससे आपको जो भी अपने हिस्से के अनुसार लाभ होता है वह आपको मिला जाता है।
4. चिंता मुक्त होकर best प्रॉपर्टी में निवेश –
जब भी आप अपना पैसा आरइआइटी के माध्यम से हैं किसी प्रॉपर्टी में लगाते हो तो आप यह पैसा लगाने के बाद चिंता मत हो जाते हो क्योंकि आरइआइटी के मैनेजर और एक्सपर्ट आपके पैसे को बेस्ट प्रॉपर्टी में लगाएंगे।
जिस कारण आपका बहुत सारा समय बच जाता है। क्योंकि आप जब भी किसी अच्छी प्रॉपर्टी को खरीदने जाते हो तो उसके लिए आपका बहुत सारी जांच पड़ताल करनी पड़ती है। परंतु आरइआइटी के माध्यम से लगाए हुए पैसे से आप यह सारी प्रकार की चिंताये उनके मैनेजर और प्रबंधकों पर छोड़ देते हो।
इस प्रकार आप बिना किसी चिंता के किसी अच्छे प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हो।
5. समय की बचत –
अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हो परंतु आपके पास समय की कमी है तो आप REIT के माध्यम से यह सपना पूरा कर सकते हो।
क्योंकि जब आप आरइआइटी के माध्यम से अपने पैसे लगाते हो तो आपको किसी प्रकार से प्रॉपर्टी के असली मालिक या फिर अन्य प्रकार के झंझटो में नहीं पड़ना पड़ता। जिस कारण आपके समय की बचत होती है।
जिस कारण आप अपने उस समय का प्रयोग किसी और कार्य में कर सकते हो।
6. कभी भी अपने पैसे को निकाल सकते हो –
आमतौर पर जब हम रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो यह लंबे समय के लिए होता है। और इस बीच अगर हमें कभी एकदम पैसे की जरूरत पड़ जाती है तो उस प्रॉपर्टी को उन्हें पौने दामों में बेचना पड़ता है।
परंतु जब हम आरइआइटी के माध्यम से रियल एस्टेट में अपना निवेश करते हैं तो हमें इस प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। क्योंकि यहाँ हम किसी भी समय अपना पैसा निकाल सकते है।
जिस कारण हमें अपनी प्रॉपर्टी कम दामों में नहीं बेचनी पड़ती। इसके अलावा REIT के माध्यम से रियल एस्टेट में लगाया हुआ पैसा शेयर मार्केट की तरह किसी भी समय निकाल सकते हैं।
दोस्तों आज के समय में बहुत सारे ऐसे प्लेटफार्म है जिनके निवेश को बहुत आसान बना दिया गया है। हम आपको समय-समय पर ऐसे ही अच्छी जानकारी देते रहेंगे। अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो इसको शेयर करें।
धन्यवाद दोस्तों