investkaren

Just another WordPress site

Investment

निवेश के जरूरी नियम। शेयर खरीदने से पहले के जरूरी काम

निवेश के जरूरी नियम –

अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हों तो आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि अगर ये नहीं किया तो आप अपना पैसा किसी गलत स्टॉक में लगाकर गंवा सकते हैं।

इसीलिए प्रत्येक उस व्यक्ति को जो स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहता है। उसको बहुत सी चीजों का ख्याल रखना चाहिए। ताकि वह अपना पैसा बढ़ा सके और ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सके।

इसीलिए आज हम उन्हीं चीजों पर चर्चा करेंगे जिनकी किसी भी स्टॉक को खरीदने से पहले सबसे ज्यादा जरूरत होती है। और यह चीजें प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो शेयर मार्किट में निवेश करना चाहता है।

किसी स्टॉक को खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण बातें –

1. कम्पनी किस क्षेत्र में कार्य कर रही है और उस क्षेत्र की भविष्य में क्या सम्भावनाये है –

किसी भी कम्पनी में निवेश करने से पहले हमें उस कम्पनी के कार्यक्षेत्र मतलब वह कम्पनी किस क्षेत्र में कार्य कर रही है यह देखना चाहिए। इसके अलावा उस क्षेत्र का कितना उज्जवल भविष्य है यह देखना महत्वपूर्ण है।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी देश में अभी बहुत कम लोग मोबाइल का प्रयोग करते है। परन्तु अभी – अभी किसी कंपनी ने इंटरनेट बहुत सस्ता किया है जैसे की भारत में 2016 में जिओ ने किया था तो देखो इस से क्या सम्भावनाये बनेगी और इस क्षेत्र में कार्य करने वाली कम्पनियो पर क्या असर पड़ेगा।

जैसे की इससे लोग ज्यादा स्मार्टफोन प्रयोग करेंगे तो उनकी बिक्री बढ़ेगी। इसके अलावा दूसरी कम्पनियाँ जो इस समय इंटरनेट दे रही है उन पर इसका क्या असर होगा। जैसे की जिओ आते ही आईडिया वोडाफोन जैसी कम्पनियाँ तो बिलकुल खत्म जैसी हो गई है।

इसके अलावा एयरटेल जैसी कम्पनियाँ जो इस क्षेत्र की दिग्गज रही है उनके शेयर भी बड़ी तेजी से गिरे। परन्तु इसके विपरीत जो कम्पनी स्मार्ट मोबाइल बनाती थी लोगो ने उन स्मार्टफोन्स को ज्यादा खरीदना शुरू किया जिससे उनके शेयर बढ़े।

इसी प्रकार आज जिओ भारत की मात्र 6 सालों में नंबर 1 इंटरनेट कम्पनी है। इसीलिए आप ज़ब भी आप निवेश करो तो सबसे पहले उस कम्पनी के कार्यक्षेत्र और उसकी सम्भावनाये देखे।

2. कम्पनी का प्रबंधन किन लोगो के हाथो में है –

किसी भी कंपनी का स्टॉक खरीदने से पहले आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि कंपनी का प्रबंधन किन हाथों में है। कहने का मतलब यह है कि कंपनी के प्रमोटर्स पर कोई केस तो नहीं चल रहा है या फिर वे दीवालिया तो नहीं है।

यदि आप किसी ऐसी कंपनी में निवेश कर रहे हैं जिसके प्रमोटर्स पर या तो कोई केस है या फिर वे किसी प्रकार की litigation में उलझें हुए है तो यह आपके लिए सही नहीं है।

क्योंकि ऐसा स्टॉक कभी भी गिर सकता है। Share market में चली एक अफवाह उस stock को बहुत बुरी तरह से गिरा सकती है। इसीलिए किसी भी स्टोर को खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि इसके प्रमोटर पर कोई केस नहीं है।

और इसके अलावा वो कभी दीवालिया घोषित नहीं हुए है। क्योंकि सिर्फ ऐसे ही प्रमोटर्स अपनी कम्पनी की प्रगति में अपना 100 प्रतिशत दे सकते है। इसके विपरीत जो प्रबंधक किसी भी प्रकार के केस में उलझे हुए होते हैं। उन पर market को भरोसा नहीं होता। और ऐसी कम्पनीयों के share कभी भी गिर सकते है।

इसके अलावा कम्पनी के प्रबंधक कितने अनुभवी है यह बात भी इसका निर्णय करती है की कम्पनी भविष्य में कितनी सक्सेस होंगी।

3. कम्पनी का प्रदर्शन –

किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले हम उस कंपनी के पिछले कुछ सालों का प्रदर्शन जरूर देखना चाहिए। इसके लिए आप कम्पनी की पिछले कुछ सालों की इनकम स्टेटमेंट, फाइनेंसियल स्टेटमेंट, बैलेंस शीट, कैश फ्लो स्टेटमेंट इत्यादि को देख सकते है।

इससे आपको कम्पनी के प्रदर्शन का बहुत कुछ अंदाजा हो जाता है और कम्पनी कैसा प्रदर्शन कर रही है इसका पता लग जाता है। अगर कम्पनी पिछले सालों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो यह माना जाता है की वह आगे के कुछ सालों तक भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इसके अलावा आप कम्पनी के market share और ग्रोथ potential को भी considar करें। इससे भी आपको कम्पनी के बारे में बहुत कुछ अंदाजा हो जाता है।

4. शेयर का मूल्य –

आप किसी शेयर को खरीदने या बेचने के लिए उसकी कितनी कीमत अदा कर रहे है यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसमे आप जो ब्रोकरेज दे रहे है उसको भी include करें।

आप इस बात का मूल्यांकन करें की कहीं आप किसी सस्ते stock को महंगे भाव में तो नहीं खरीद रहे।

5. अपने पैसे विभिन्न स्टॉक्स में लगाएँ –

दोस्तों इस दुनिया में कभी भी कोई चीज एक जैसी नहीं रहती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आज जो कंपनी अपने शिखर पर हैं शायद भविष्य में वो अपने निम्नतम स्तर पर आ जाये।

इसीलिए अपना सारा पैसा किसी एक स्टॉक में ना लगाकर अलग-अलग स्टॉक्स में लगाएँ। क्योंकि भविष्य अनिश्चित है। इसीलिए अगर आप किसी कंपनी पर पूरा भरोसा कर कर अपना सारा पैसा उसमें लगा देते हैं तो यह आपके लिए बहुत रिस्की होगा।

क्योंकि अगर भविष्य में यह कंपनी किन्ही कारणों के कारण नुकसान में जाती है तो आप अपना बहुत सारा पैसा गंवा दोगे। महानतम निवेशक वारेन बफे भी कहते है की ‘ Don’t put all your eggs in one basket ‘।

इसका मतलब है की अपने सारे अंडे किसी एक टोकरी में ना रखे। अगर दुर्भाग्यवश वह टोकरी गिर गई तो आपके सारे अंडे टूट सकते है। इसके विपरीत अगर आप उन्ही अंडो को कई टोकरियो में रखते हो तो एक टोकरी के गिरने से आपको ज्यादा नुक्सान नहीं होगा।

इसी प्रकार अपने सारे पैसे को किसी एक स्टॉक में इन्वेस्ट ना करके विभिन्न स्टॉक्स में लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *