ESG इन्वेस्टिंग क्या है। हिंदी मे समझे। ( what is ESG investing in hindi )
ESG investing क्या है –

आज के समय मे ESG इन्वेस्टिंग निवेशकों के बीच सबसे चर्चित विषय है। जैसा की नाम से ही पता लगता है की ( E – environment, S – social, G – Governance ) ऐसी कम्पनीया जो इन तीनो मनको पर खरी उतरती है उन्ही मे निवेश किया जाए। इसे ही ESG इन्वेस्टिंग कहा जाता है।
यह एक ऐसा निवेश है जो ना सिर्फ पर्यावरण और समाज के प्रति हमें जागरूक बनता है बल्कि लम्बे समय के लिये रिटर्न भी देता है। इसीलिए आज के समय मे इसके बारे मे जानना बहुत जरूरी हो गया है।
क्योंकि यह ना केवल वित्तीय रूप से हमारा भविष्य सुरक्षित करेगा बल्कि पर्यावरण और समाजिक रूप अपने कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के प्रति जिम्मेवार हो। जिसका फायदा हमारी आने वाली नस्लों को मिलेगा।
आइये आज हम विस्तार से जानते है की ESG इन्वेस्टिंग क्या है –
ESG का मतलब क्या है – हमको यह तो पता लग गया की ESG मे तीनो शब्दों का अर्थ क्या है। मगर अब हम सबसे पहले इनको विस्तार से समझते है।
1. E ( Environment ) – E से मतलब ऐसी कम्पनीयों से है जो अपने कार्य के साथ – साथ प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीको और कार्बन उत्सर्जन पर भी काम करती है। जो कम्पनिया इन तीनो चीजों को ध्यान मे रखकर कार्य करती है वही कम्पनीय इस केटेगरी मे आती है।
इसको एक उदाहरण से समझते है। जैसी की अगर किसी कम्पनी से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है तो वह कम्पनी अपने प्रॉफिट या अपने फण्ड से उस पर्यावरण नुकसान को कम करने का प्रयास करें। जैसे की कम्पनी के आसपास पेड़ लगवाना, पुरानी मशीनो के स्थान पर नई कम प्रदूषण करने वाली मशीन इत्यादि इंतज़ाम करें। मतलब जो अपने प्रॉफिट के साथ – साथ पर्यावरण को भी नुकसान ना करें। और अगर हो तो उसे कम करने का निरंतर प्रयास करें।
2. S ( Social ) – ऐसी कम्पनी जो अपना सामाजिक कर्तव्य अच्छे से जानती हो और अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिये उनके लिये पर्याप्त फण्ड का इंतज़ाम करें। इसके अलावा यह कम्पनी अपने ग्राहकों की संतुष्टि, मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिब्ददता और सामुदायिक विकास को भी पूरा सहयोग करें और उन पर कार्य करें।
3. G ( Governance ) – ऐसी कम्पनी जो अपने नेतृत्व मे पारदर्शिता के साथ – साथ अपने शेयर होल्डर्स के अधिकारो का पूरा ख्याल रखे। इसके अलावा यह कम्पनी व्यवसाय के सभी नैतिक प्रथाओ का ख्याल रखे।
ESG इन्वेस्टिंग में ऐसी कंपनियों को चुना जाता है जो इन तीनों मानकों पर खरी उतरती हैं और स्थायी विकास को प्राथमिकता देती हैं ।