investkaren

Just another WordPress site

शेयर बाजार

शेयर मार्किट में लोगों के असफल होने के पांच मुख्य कारण जरूर पढ़ें।

शेयर मार्केट मे असफलता के मुख्य कारण

एक फ़िल्म में एक संवाद है की ‘शेयर मार्किट एक ऐसा कुआँ है जो सारे देश की प्यास बुझा सकता है’। परन्तु यह तो एक फ़िल्मी डायलॉग था। असल इससे बहुत अलग है। क्या आपको पता है की शेयर मार्किट में आने वाले 90 प्रतिशत लोग यहाँ अपना पैसा गवांते है। और केवल 10 प्रतिशत लोग ही यहाँ पैसा कमा पाते है। परन्तु ऐसा क्यों होता है। क्यों लोग अपना पैसा खोते है। असल में वो क्या कारण होते है जो शेयर मार्किट में अथाह पैसा होने के बावजूद हम अपना पैसा खो देते है। चलो दोस्तों आज ऐसे ही कुछ खास कारणों के बारे में बात करेंगे जिनके कारण हम शेयर मार्किट में अपना पैसा खो देते है।

1. रातों – रात अमीर बनने के सपनें –

कहा जाता है की पैसा उसी के पास आता है जो इसकी इज्जत करना जानता हो। या यूँ कहे की जिसको इसे रखना आता है। मगर शेयर मार्किट में ऐसे बहुत से लोग है जो रातों – रात अमीर बनकर अपने जीवन में सिर्फ ऐश करना चाहते है। वो शेयर मार्किट में पैसा ही इसीलिए लगाते है की रातों – रात कोई शेयर एकदम कई गुना हो जाएगा। और वो अमीर बन जायेंगे। मगर दोस्तों ऐसा कुछ नहीं है। दुनिया के महान निवेशक वारेन बफे द्वारा कमाई गई सारी दौलत का 90 प्रतिशत हिस्सा उन्होंने उनके 50 वे जन्म दिन के बाद ही कमाया है। अगर उनका साल दर साल आवरेज रिटर्न देखा जाए तो उन्होंने साल दर साल सिर्फ 20 प्रतिशत ही रिटर्न earn किया है।

परन्तु ये compounding और समय का कमाल है की वो दुनिया के सबसे अमीर निवेशक है। इसीलिए दोस्तों शेयर मार्किट में जो लोग रातों – रात अमीर बनने आते है। वो लोग अपना सारा पैसा खो देते है। क्योंकि वो जल्दी अमीर बनने के चककर में अपना सारा पैसा गंवा लेते है। कहा जाता है शेयर मार्किट को जितना समय दोगे यह उतना ही पैसा आपको वापिस करेगा। इसीलिए जो रातों – रात अमीर बनना चाहते है वो शेयर मार्किट की बजाय कोई लाटरी खरीद ले। नहीं तो उनको अपना पैसा गंवाना पड़ सकता है।

2. सीख कर करने की बजाय टिप के सहारे इन्वेस्ट करना –

आजकल भारत में कोरोना के बाद शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। पहले की तुलना दोगुने deemat account अकेले 2020 – 2021 में खोले गए है। परन्तु इनमे से ज्यादातर वो लोग है जो युट्यूब या फिर अन्य सोशल प्लेटफार्म से vedio देखो inspire हुए है। इनमे से ज्यादातर लोग ऐसे है जो खुद मेहनत करने की बजाय लोगों के द्वारा दिए गए टिप के सहारे ही इन्वेस्ट करना पसंद करते है।

वो हर जगह बस टिप मांगते रहते है। परन्तु ऐसा करना बिलकुल गलत है। ऐसे लोग अक्सर शेयर मार्किट में पैसा गवांते है। आपको खुद सोचना चाहिए की अगर उनकी टिप इतनी ही स्टीक होती तो क्या वो आज शेयर मार्किट के बादशाह ना होते। अगर टिप देने वाला इतना सही हो तो वह खुद ही इतना अमीर बन जायेगा की उसे टिप देने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। मगर ऐसा नहीं होता। इसीलिए आप जो इन्वेस्ट करते हो वो आपका अपना पैसा होता है जो मेहनत से कमाया होता है। उसे टिप के सहारे बर्बाद ना करें बल्कि खुद मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा शेयर मार्किट के बारे सीख कर ही इसमें इन्वेस्ट करें।

3. शेयर मार्किट को जुआ समझने की गलती –

कुछ लोग शेयर मार्किट को जुआ समझ बैठते है और इसमें अपनी किस्मत आजमाने आते है। कई लोग तो इसमें अपने सारे पैसे लगा देते है। जिसके खोने के बाद वो आत्महत्या तक कर लेते है। इसीलिए आप इस मार्किट को जुआ समझ कर अपनी किस्मत ना आजमाओ। बल्कि धीरे – धीरे से इसमें कदम रखो ताकि आप इसको अच्छे से जान सको। अगर बात करें की शुरू में कितना पैसा लगाएँ तो शुरू में उतना ही पैसा लगाएँ जिसको खोने के बाद आपको ज्यादा असर ना पड़े। अगर आप शुरू में ही बिना सोचे समझे एकदम सारा पैसा लगाकर अपनी किस्मत आजमाओगे तो आप नुक्सान उठा सकते हो। और अक्सर वही लोग असफलहोते है जो शुरू में ही जुए की तरह इसमें बिना सोचे – समझे इन्वेस्ट करते है।

4. शेयर बाजार में नियमित ना होना –

शेयर बाजार में कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें हम बरसाती मेंढक भी कह सकते है। ये ऐसे लोग होते है जो दूसरों को कही अफवाहों पर विश्वास करते है और शेयर बाजार में आ जाते है। और अपना मेहनत से कमाया पैसा लगाते है। परन्तु पूरा ज्ञान ना होने के कारण अपना पैसा गंवा बैठते है। ऐसे लोग अफवाहों या फिर कोई विडिओ इत्यादि देखो कर inspire होते है और जल्दी से अमीर बनने की सोच लेकर अपना नुक्सान करवा लेते है।

अगर शेयर बाजार में कोई भी कामयाब होना चाहता है तो उसे नियमित बाजार की गतिविधियों पर नजर रखनी पड़ती है और उनके माध्यम से कुछ सीखना चाहिए। परन्तु जो लोग कुछ दिन के मोटिवेशन के कारण इस मार्किट में आते है वो यहाँ नुक्सान ही उठाते है। इसीलिए शेयर बाजार से पैसा कमाना है तो नियमित रूपये से मेहनत करना जरूरी है।

5. बिना प्लान के इन्वेस्टमेंट करना –

कई लोग बिल्कुल बिना किसी प्लान के शेयर बाजार में निवेश करते है। उनको खुद यह नहीं पता होता की उनको trading करनी है या इन्वेस्टमेंट। बल्कि वो सभी चीजों को करने के चककर में इस बाजार में उलझ कर रह जाते है। आप तब तक किसी लक्ष्य पर नहीं पहुंच सकते जब तक आपके पास उसके लिए कोई एक्शन प्लान नहीं है। अगर आप शेयर बाजार में सफलता पाना चाहते हो तो आपका विज़न साफ होना चाहिए। और आपको साफ – साफ पता होना चाहिए की आपको क्या करना है। अगर आपके पास कोई प्लान नहीं है तो आप शेयर बाजार में सफलता नहीं पा सकते।

आपके पास हर ट्रेड के लिए एक प्लान का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा शुरू में trading ना करें बल्कि शुरू में बाजार के बारे में अच्छे से जानें और कुछ stable कम्पनीयों में ही इन्वेस्टमेंट करें। जब आपको थोड़ा बहुत अनुभव हो जाए तब ही आपको आगे के बारे में एक प्लान के तहत काम करना चाहिए।

दोस्तों शेयर बाजार कोई सट्टा बाजार नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा कुआँ है जो सारे देश की पैसे की प्यास बुझा सकता है। इसीलिए इस बाजार में उतरने से पहले अपने पैसे लगाने की रुपरेखा तैयार करें और खुद पर विश्वास रखें। क्योंकि आप इतने तो समझदार है की अगर किसी को भविष्य के बाजार का पता होता तो आज सबसे ज्यादा अमीर वही इंसान होता। और उसको किसी paid service देने की जरूरत ना पड़ती। इसीलिए टिप या paid service से बचो और खुद की मेहनत पर भरोसा रखो। ज्यादा से ज्यादा सिखने पर focus रखो। फिर देखना एक दिन कामयाबी आपके कदम चूमेगी।

धन्यवाद दोस्तों। आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *