कुछ चीजे जो आपको अमीर बनने से रोकती है
जीवन में हर व्यक्ति चाहता है की वह अमीर बने। कुछ लोग बहुत ज्यादा अमीर बनना चाहते है। परन्तु इसके बावजूद वो लोग वे चीजे नहीं त्याग पाते जो उन्हें अमीर बनने से रोकती है।
परन्तु हमें अगर किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें जीवन में क्या करना चाहिए के साथ – साथ यह भी बहुत जरूरी है की हमें क्या नहीं करना। क्योंकि जीवन में प्रत्येक कार्य जो हम करते है उसका असर हमारे ऊपर सीधे रूप से पड़ता है।
अगर हम किसी लक्ष्य को पाने की कोशिश करते है तो हमें सबसे पहले उन चीजों से बचना होगा जो हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से रोकती है। इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का एक लक्षय होता है की वह जीवन में अमीर बने।
या फिर इतना अमीर तो जरूर बने की अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सके। या फिर समाज में उसका एक रुतबा हो। परन्तु ज़ब भी लोग अमीर बनने की सोचते है तो वे सब एक ही प्रकार की कुछ सामान्य गलतियां करते है।
और यही गलतियां उनको जीवन में अमीर बनने से रोकती है। आज हम उन्ही कुछ कॉमन गलतियों के बारे में बात करेंगे।
जीवन में कुछ गलतियां जो आपको अमीर बनने से रोकती है –
1. आलस्य –
हमें अमीर बनने से रोकने वाली सबसे पहली गलती आलस्य होती है। कबीर जी एक दोहे में भी कहते है की ‘ काल करें सो आज कर, आज करें सो अब ‘ पल में प्रलय होंगी, बहुरि करेगा कब।
मतलब कबीर दास कहते है की कभी भी काम करने में आलस्य ना करे। कभी भी काम को कल पर ना छोड़े। बल्कि जो काम कल करना है उसे आज करे। और जो आज करना है उसे अब करें। क्योंकि किसी को भविष्य की परिस्थितियों के बारे में नहीं पता।
क्या पता कल जीवन में प्रलय आ जाए और जीवन का अंत हो जाए और हम वो काम कर ही ना पाये जिनको कल करने की सोच रहे है। इसीलिए आलस्य ना करें किसी काम को करने में।
मगर दुनिया में अधिकतर लोग ऐसे है जो हर काम में आलस्य दिखाते है जिस कारण वो जीवन में गरीब ही मर जाते है। क्योंकि आलस्य सीधा – सीधा पैसे का दुश्मन होता है।
अब हम इसका एक आधुनिक उदाहरण देखते है। आजकल स्टार्टअप शब्द बहुत फैशन में है। और स्टार्टअप शुरू करने वाले बहुत से लोग अमीर बन गए है। परन्तु यह नहीं है की स्टार्टअप शुरू करने वालो के पास ही स्टार्टअप आइडियाज होते है।
बल्कि ऐसे आईडिया तो हर व्यक्ति के दिमाग़ में होते है मगर कामयाब वही होते है जो आलस्य को त्याग कर शुरू करते है। क्योंकि आईडिया आपको अमीर नहीं बना सकता बल्कि उस आईडिया पर काम शुरू करना आपको अमीर बनाता है।
इसीलिए अगर आप भी अमीर बनना चाहते हो तो आज ही आलस्य को अपने मन से निकाल दे। और आलस्य त्याग कर शुरुआत करे।
2. खुद पर संदेह करना –
हमें अमीर बनने से रोकने वाली दूसरी सबसे बड़ी गलती है हमारा खुद पर संदेह करना। आप आजमा कर देखो कि एक रेत की दीवार भी पानी को रोक सकती है परंतु उसमे कोई भी सुराग नहीं होना चाहिए। अगर उसमे कोई भी सुराग हुआ तो पानी के बहाव से वह सुराग बड़ा होता जाएगा और वह दीवार टूट जाएगी।
इसी प्रकार अगर व्यक्ति खुद पर संदेह करता करता है तो वह किसी भी लक्ष्य को पाने में समर्थ नहीं होता। क्योंकि संदेह भी उस रेत की दीवार में सुराख की तरह है जो धीरे – धीरे बड़ा होता चला जाएगा और आपके सभी लक्ष्यों को मिट्टी में मिला देगा।
इसलिए जब भी आप अमीर बनने की सोचे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सोचे हैं तो खुद पर संदेह ना रखें। बल्कि पूरे विश्वास के साथ अपने कार्य को करें। खुद पर संदेह करना लकड़ी में लगे दीमक जैसा होता है।
जो धीरे-धीरे से आपको बिलकुल खत्म कर देता है। इसीलिए कभी खुद पर संदेह ना करें की किसी कार्य को आप कर पाओगे या नहीं। बल्कि पूरी तरह से अपने आपको अपने कार्य को समर्पित करें। और अपने अमीर होने के लक्ष्य को प्राप्त करें।
3. अतीत का भूत –
हमें अमीर बनने से रोकने वाली हमारी तीसरी सबसे बड़ी गलती है हमारा अतीत का भूत। कहां जाता है जो व्यक्ति अपने जीवन में अपने लक्षयों को प्राप्त करते है वो अपने अतीत को छोड़ देते है।
असल में जीवन का सार यही है की वर्तमान में जिओ। अगर आप अपने अतीत में उलझे रहोगे तो आप कमजोरियों में उलझे रहोगे। और जो व्यक्ति अपनी कमजोरियों से उबर नहीं पाते वो जीवन में कामयाबी से दूर ही रहते है।
इसीलिए अपने अतीत को छोड़ो और कामयाबी की रह चुनो। जो व्यक्ति अपने अतीत को देख फैसले लेते है वो जीवन में बड़ा काम नहीं कर पाते। इसीलिए अपने अतीत में मत उलझो और अतीत को भूल कर कामयाबी की रह को पकड़ो।
4. अपने क्यों को जाने बिना लक्ष्य पाने की कोशिश करना –
जीवन में कोई भी कार्य जो आप करना चाहते हो उसका होना या ना होना इस बात पर निर्भर करता है की उस कार्य को आप क्यों करना चाहते हो। अब जैसे आप अमीर बनना चाहते हो। परन्तु आपको इसी बात का नहीं पता की आप अमीर क्यों बनना चाहते हो तो आपकी अमीर बनने की रह बहुत मुश्किल है।
और ज्यादा चांस इसी के है की आप अमीर नहीं बन पाओगे। परन्तु अगर आप इस बात में clear हो की आप क्यों अमीर बनना चाहते हो तो आपके अमीर बनने की संभावना ज्यादा है। इसी प्रकार यह क्यों जितना मजबूत होगा आपका अमीर बनना इतना ही मजबूत होगा।
क्योंकि बिना कारण कोई भी कार्य नहीं होता। हर काम के होने के पीछे कोई ना कोई कारण होता है