investkaren

Just another WordPress site

Uncategorized

jawani me ameer kaise bane। How to be get rich in young age in hindi

jawani me ameer kaise bane

jawani me ameer kaise bane के इस आर्टिकल में हमे सबसे पहले अमीरी के महत्व को जानने की जरूरत है। जब से इंसान की उत्पत्ति हुई है तभी से जो लोग शक्तिशाली है वही अपने जीवन को इंजॉय करते हैं। कहा भी जाता है कि धरती पर वही लोग मजे करते हैं जो शक्तिशाली होते हैं। परंतु जब से मुद्रा की शुरुआत हुई है तभी से शक्तिशाली उसको माना जाता है जिसके पास ज्यादा धन है।

असल में वही शक्तिशाली है जो ज्यादा अमीर है। इसीलिए इस दुनिया में हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है। क्योंकि ताकत सभी को अच्छी लगती है। परन्तु सिर्फ सोचने से कोई अमीर नहीं बनता। कुछ पाने के लिए कुछ करना भी पड़ता है।

आज के इस इंटरनेट के युग में अनगिनत ब्लॉग्स,यूट्यूब पर vedio भरे पड़े हैं जिनमें बोला जाता है कि सिर्फ सोचने से अमीर बने। मगर दोस्तों अगर ऐसा होता तो क्या हर व्यक्ति अमीर नहीं होता। गरीब रहना किसको पसंद है।

यह भी पढ़े – कुछ चीजे जो आपको अमीर बनने से रोकती है

परंतु आज मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। आज के इस युग में अमीर व्यक्ति की परिभाषा बिल्कुल बदल चुकी है। आज उस व्यक्ति को अमीर बना जाता है जिसके पास वह संपत्ति क्या है जो उसके ना काम करते हुए भी उसको पैसा देती हैं।

इसीलिए आज उसी को अमीर माना जाता है जिसके पास ऐसी संपत्तियां है जो उसको सोते सोते भी पैसा देती हैं। अब आप पूछोगे क्या ऐसी भी कोई संपत्तियां हैं। हाँ दोस्तों ऐसी भी संपतिया है जो आपको अमीर नहीं बल्कि धनवान बना देंगी।

इसका मतलब यह है कि आपको एक गरीब व्यक्ति की तरह काम नहीं करना पड़ेगा। जैसे एक मजदूर जब काम करता है तो उसको तभी दिहाड़ी मिलती है। मगर अमीर लोगों की केस में ऐसा नहीं होता। वे लोग जब आराम कर रहे होते हैं तभी उनका पैसा बढ़ता है।

इसी काम को अमीर बोला जाता है। अमीर लोग जानते हैं कि पैसे से काम कैसे करवाया जाता है। और जब पैसा आपके लिए काम करने लग जाता है तो समझो आप अमीर बनने की राह पर हो। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी एसेट्स के बारे में बताएंगे जो आपके पैसे से आपके लिए काम करेंगी। और आपको आपके जवानी में ही अमीर बना देंगी।

एसेट्स जो आपको आपकी जवानी में अमीर बना देंगी –

1. रियल एस्टेट –

रियल एस्टेट पुराने जमाने से ही सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति रहा है। महादेव। असल में रियल एस्टेट मैं इन्वेस्टमेंट का मतलब होता है किसी भी भूखंड का मालिक होना। मतलब किसी भी प्रकार की जमीन खरीदना।

यह जमीन चार प्रकार की होती है। 1. कमर्शियल 2. इंडस्ट्रियल 3. रेजिडेंशियल 4.एग्रीकल्चर लैंड। आप जब भी कोई जमीन खरीदते हो तो यह आपकी संपत्ति में इजाफा करता है।

इसके बाद आप इस जमीन को किराए पर देकर हर महीने किराया प्राप्त कर सकते हो। इसके अलावा आप इस जमीन पर कोई भी बिल्डिंग वगैरह बना कर उसको महंगे दामों में बेच सकते हो। या फिर इस जमीन को व्यापार में प्रयोग कर सकते हो।

किसी भी प्रकार की जमीन खरीदने से पहले हमें देखना होगा कि उसकी लोकेशन क्या है। जब एक बार मैकडॉनल्स के मालिक हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपना भाषण दे रहे थे तो उन्होंने स्टूडेंट्स से पूछा कि मेरा असल बिजनेस क्या है। तो बच्चों ने फटाक से जवाब दिया कि बर्गर बेचना।

मगर वे इस जवाब पर हंसने लगे। और उन्होंने बच्चों को बोला कि मेरा असल बिजनेस बर्गर बेचना नहीं बल्कि रियल एस्टेट है। क्योंकि मैकडॉनल्स आउटलेट्स इस दुनिया की सबसे महंगे चौराहो और नुककड़ो पर बने है। जिनकी कीमत खरबो रूपये है।

इसी प्रकार अगर आप भी रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करना चाहते हो तो वह संपतिया देखो जो आपको लंबे समय तक बहुत ज्यादा लाभ दे सके। जिनको आप किराये पर देकर passive income कमा सको। इसके अलावा समय के साथ – साथ इसकी क़ीमत भी बढ़ जाती है। आप भी उन जमीनो को खरीदे जो आने वाले समय में आपको असली अमीर बना दे।

2. बिसनेस –

अमीर बनने के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण एसेट्स कोई व्यवसाय शुरू करना। आप जानते हो कि एलॉन मुस्क, जेफ बेज़ॉस, मार्क जुकरबैर्ग इत्यादि सुपर रिच कैसे बने। क्योंकि इन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।

इन्होंने लोगों की तकलीफों को समझा। और उन तकलीफो का समाधान किया। जिस वजह से आज ये लोग दुनिया में सबसे अमीर लोग बन गए है। मैं आपको यह नहीं बोल रहा कि आप भी इन लोगों की तरह ही कोई एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर बनाये।

बल्कि आप लोग भी अपने समाज में रहते हुए देखो कि उन लोगों को क्या दिक्कत है आ रही है। इसका एक साधारण सा उदाहरण oyo की शुरुआत। जब oyo के फाउंडर रितेश अगरवाल एक बार किसी शहर में गए और उनको होटल लेने में दिक्क़त हुई तो उनको यह आईडिया आया और उन्होंने oyo की शुरुआत की।

और भी इसी तरह से अपने आसपास के लोगों को हुई दिक्क़त को सॉल्व कर सकते हो और अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हो। जो आपको सुपर रिच बना सकता है।

3. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट –

क्या आपने कभी राकेश झुनझुनवाला, विजय केडिया, राधाकिशन दमानी इत्यादि के नाम सुने है। अगर समय हो तो क्या आपको पता है यह लोग इतने अमीर कैसे बन पाए। इसका एक ही जवाब है शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना।

अगर आप भी सोचते हैं कि आपके पास थोड़ा पैसा आने के बाद आप गाड़ी ले लो या महंगे कपड़े पहन कर लोगों को दिखाओ। तो आप कभी भी अमीर नहीं बन पाओगे। इसके लिए आपको इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है।

क्या आप जानते हो कि अगर आप अपनी यंग ऐज से ही थोड़ी – थोड़ी इन्वेस्टमेंट अच्छे स्टॉक्स में करते हो तो आप 40 की उम्र तक अमीर बन जाओगे। और उन स्टॉक्स से आने वाले डिवीडेंड से अपना खर्च आसानी से चला सकोगे।

4. कर्ज से बचे –

अगर जवानी मे अमीर बनना है तो आपको इसके लिए कर्ज से बचना पड़ेगा। इसके लिए अपने अनआवश्यक खर्चो पर लगाम लगाना पड़ेगा। आपको दिखावे से बचना पड़ेगा। अगर आप लोगों को दिखाने के चककर मे ज्यादा खर्चे कर रहे हो तो उनको आज ही बंद कर दे। क्योंकि जिंदगी आपकी है लोगों की नहीं।

उस पैसे को बचा कर उसको निवेश कीजिये। क्योकी इस निवेश के रास्ते से ही अमीरी का रास्ता निकलता है। बचत को कभी भी छोटे ना समझे। क्योंकि बून्द – बून्द से ही घड़ा भरता है। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो उसका भी बड़ी समझदारी से प्रयोग करे।

5. सीखें –

दोस्तों इस दुनिया मे इजी मनी मतलब आसानी से आप अमीर बन जाओ ऐसा कुछ नहीं है। अगर आपको कुछ पाना है तो उसके लिए संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। जैसे की कहावत है की कछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। इसीलिए अगर आपको भी अमीर बनना है तो आपको भी सीखना पड़ेगा।

बिना सीखें या मेहनत किये बगैर इस दुनिया मे कोई ऐसा रास्ता नहीं है जो आपको अमीर बना दे। और अगर किस्मत से आप अमीर बन भी जाते हो तो यह अमीरी ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली क्योंकि उसको बचाने के लिए भी आपको सीखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *